Sunday 28 March 2021

आईएसएस पर पाए गए नए बैक्टीरिया का नाम भारतीय वैज्ञानिक अजमल खान के नाम पर रखा गया

Space Farming: Lettuce Images credit: nasa.gov


अमेरिका, मार्च २७: पौधे उगने के लिए अंतरिक्ष एक बहुत ही तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण स्थान है और हम जानते हैं कि हमारे अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष खेती की ज्ञात सर्वोत्तम प्रथाओं का उपयोग करने की कोशिश करते है। आठ स्थानों का लगतार सर्वेक्षण किया गया और छड़ी के आकर के बैक्टीरिया के चार उपभेदों को खोजा गया है, जो मैथिलोबैक्टीरिया परिवार से संबंधित रहा है। इसमें से पहले वाला मेथिलोरुब्रम रोडेशियानम के नाम से पहचाना गया है और बाकी के मिथाइलोबैक्टीरियम इंडिकम से सम्बंधित है। लेकिन इन में से एक स्ट्रेन नया था, इसलिए, हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ता, जो नासा के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ने इसे मेथिलोबैक्टीरियम अजमली का नाम दिया है, जो एक भारतीय जैव विविधता वैज्ञानिक सैयद अजमल खान के नाम से है। सैयद अजमल खान तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। इस रॉड के आकार के जीवाणुओं में मौजूद जीन वृद्धि संवर्धन, नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होते हैं और वर्णक चयापचय और पौधों की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह निश्चित रूप से अंतरिक्ष खेती के लिए एक संभावित गेम चेंजर है।

0 comments: