Sunday 20 December 2020

 UNDP ने ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स २०२० को प्रकाशित किया 

An image of Norway–Highest HDI 2020 (Image for representation). 


न्यूयॉर्क, दिसंबर १९: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानव विकास सूचकांक २०२० (HDI) घोषित किया। 
इस सूची में शीर्ष १० राष्ट्र हैं:
१. नॉर्वे 
२. आयरलैंड और स्विटज़रलैंड 
४. हांगकांग, चीन (SAR) और आइसलैंड 
६. जर्मनी 
७. स्वीडन 
८. ऑस्ट्रेलिया और नेदरलैंड 
१०. डेनमार्क 

इस सूची में १८९ देशों में भारत का क्रम १३१ (१२९ था २०१९ में) है, जो पिछले साल से २ क्रमांक नीचे है। हमारे पडोशी देश, श्रीलंका ७२ पर, भूटान १२९, बांग्लादेश १३३ पर, नेपाल १४२ पर और पाकिस्तान १५४ कमांक पर है। 

मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) एक ऐसा सूचकांक है जो देश की समग्र उपलब्धि इसके सामाजिक और आर्थिक आयाम के आधार पर नापता है। इसके तीन प्रमुख आयाम हैं:
  • स्वास्थ्य, जो जीवन प्रत्याशा द्वारा मापा जाता है।
  • शिक्षा, जो बच्चों और वयस्क आबादी के स्कूली शिक्षा के वर्षों के आधार से मापा जाता है।
  • देश की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय  (Gross National Income)  द्वारा मापा जाने वाला जीवन स्तर।

0 comments: