Sunday 20 December 2020

चाँद से पार्सल आया 

An image of the satellite Chang’e 5 Image credit: Wikipedia 


चीन, दिसंबर १९: चीन का अंतरिक्षयान चांग-५, चंद्र से एक कैप्सूल में तकरीबन १७३१ ग्राम चाँद की मिट्टी और बजरी ले कर आया है।  पिछली बार मनुष्य ने १९७६ में चंद्रमा से पृथ्वी पर लगभग १७० ग्राम जितने पत्थर लाये थे, रूस के लूना २४ मिशन के अंतर्गत। इस कार्गो के साथ, चीन का तीन चरण वाला लुनार मिशन - चंद्र की परिक्रमा करना, चंद्र पर लैंडिंग करना और अन्वेषण के लिए चंद्र से नमूने लाना, जो २००४ में शुरू हुआ था, वह समाप्त होता है।  नए नमूने भूविज्ञान और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के प्रारंभिक इतिहास पर नए सिरे से जानकारी प्रदान करेगा। यह नमूने फ़िलहाल बीजिंग लेबोरेटरी में है, जहाँ से इन्हे नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी की  लुनार सैंपल लेबोरेटरी ले जाया जायेगा। यह लेबोरेटरी चीनी अकादमी ऑफ़ साइंस के तहत, सैंपल के भंडारण, प्रसंस्करण और विश्लेषण के लिए बनाई गयी है। झांग केजियान, चीन नेशनल स्पेस प्रशासन (CNSA) के प्रमुख ने चांग ५ को सफल घोषित किया और उल्लेख किया कि वे चंद्र की मिट्टी के गहन अध्ययन में अन्य देशों के वैज्ञानिकों  को व्यापक सहयोग प्रदान करेंगे।

0 comments: