Tuesday 3 November 2020

 चीन में जनगणना शुरू 

चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादीवाला देश है 

दिल्ली, नवम्बर २: चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जिसकी जनसंख्या दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। 

जनगणना एक बहुत ही खास कार्य है। इसमें एक देश अपने सारे लोगों को गिनता है, जिससे यह पता चल सके कि देश में कितने लोग रहते है,और उनका विवरण क्या है। चीन हर १० साल में जनगणना करता है। आज उसने अपनी जनगणना की कार्यवाही शुरू की।  अगले दो महीनों में लगभग ७ मिलियन प्रोफेशनल्स डोर टु डोर जाकर प्रत्येक घर से जानकारी इक्कठा करेंगे। 

जनगणना से न केवल कितने लोग रहते है की जानकारी हासिल होती है, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शिक्षा और आय का स्तर, स्थानांतरगमन (प्रवास), आदि, भी प्राप्त होती है।  

0 comments: