Monday 30 November 2020

 लगभग 11,500 टर्की के पंखों से बना है

वाशिंगटन, 29 नवंबर: यूरोपीय लोगों के पहुंचने से पहले टर्की उत्तरी अमेरिका के कुछ पालतू जानवरों में से एक था। 12 वीं शताब्दी के अंत तक वे वास्तव में एक खाद्य स्रोत के रूप में उपयोग नहीं किए गए थे।

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविदों ने 800 साल पुराने कंबल की जांच की, जिसका नाप  99 × 108 सेमी था  जो दक्षिणपूर्व यूटाह में मिला। यह लगभग 11,500 टर्की पंखों से बना था। कम्बल बनाने के लिए पंखों को लगभग 180 मीटर की युक्का फाइबर (युक्का प्लांट से मिला फाइबर) की डोरी से लपेटा गया था। इसका उपयोग प्राचीन प्यूब्लो भारतीयों (मूल अमेरिकियों) द्वारा किया गया था जो लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर रहते थे। यह वहां के ठंडे मौसम के लिए एक इन्सुलेटिंग माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

अध्ययन की एक दिलचस्प खोज यह थी कि प्राकृतिक मोल्टिंग (पंखों का झड़ना) अवधि के दौरान टर्की के पंखों को जीवित पक्षियों से सबसे अधिक दर्द रहित रूप से काटा गया था। उन्होंने इसे कुछ समय के लिए एकत्र किया होगा और फिर बनाया होगा । इससे पता चलता है कि प्यूब्लो लोगों के जीवन में टर्की सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। कंबल अब एक संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।



0 comments: