Monday 30 November 2020

जर्मन शोधकर्ताओं ने संकलित किया 

जर्मनी, 29 नवंबर: लीपज़िग यूनिवर्सिटी और जर्मन सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव बायोडायवर्सिटी रिसर्च के शोधकर्ताओं ने दुनिया के सभी ज्ञात पौधों की प्रजातियों के वैज्ञानिक नामों की दुनिया की सबसे बड़ी और संपूर्ण सूची तैयार की है।इसमें संवहनी पौधों(vascular plants) (विशेष संवहनी ऊतकों(vascular tissues) जाइलम और फ्लोएम वाले पौधे ) के 1,315,562 नाम हैं जिससे कि ज्ञात पौधों की प्रजातियों और उप प्रजातियों की संख्या लगभग 70,000 बढ़ गयी है जो कि लगभग 20% के बराबर है।

इसमें 351,180 संवहनी पौधों की प्रजातियां और 6160 प्राकृतिक संकर (प्राकृतिक रूप से पर परागित पौधे)(naturally cross pollinated plants) शामिल हैं जो 13,460 जेनेरो , 564 परिवारों और 84 आर्डर के अंतर्गत आती हैं।इस संकलन को लेपजिग कैटलॉग ऑफ वैस्कुलर प्लांट्स (LCVP) के रूप में जाना जाता है।

शोधकर्ताओं ने 181,000 अस्पष्ट प्रजातियों को स्पष्ट करने में सफलता हासिल की है। यह दस वर्षों के गहन शोध कार्य का परिणाम है। यह वनस्पति शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ स्रोत के रूप में काम करेगा। (पादप वर्गीकरण मे पौधों को नाम और एक पदानुक्रमित संरचना में रखकर उन्हें वर्गीकृत किया जाता है - ऑर्डर होता है किंगडम , फीलम, क्लास, ऑर्डर, परिवार, जीनस, प्रजाति)



0 comments: