Thursday 8 October 2020

UGC ने २४ विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया 

दिल्ली, अक्टूबर ७: अगर आप घर पर माता-पिता या किसी बड़े का स्नातक प्रमाणपत्र देखते हैं, तो ठीक ऊपर 
विश्वविद्यालय का नाम लिखा होता है। केवल विश्वविद्यालय ही डिग्री दे सकते हैं। तो, क्या कोई भी विश्वविद्यालय खोल सकता है और छात्रों को डिग्री प्रदान करना शुरू कर सकता है? नहीं।  एक विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नामक संस्था द्वारा अनुमोदित किया जाता है। एक विश्वविद्यालय यूजीसी द्वारा अनुमोदन के बाद ही डिग्री दे सकता है। 


आज यूजीसीने २४ विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया। इसका यह मतलब है की इन विश्वविद्यालय में पढ़नेवाले छात्रों को भारत में या कहीं और स्वीकार्य हो ऐसी डिग्री नहीं मिलेगी। 

ऐसा क्यों होता है ? 
यह निम्न कारणों में से एक या अधिक के कारण हो सकता है:
  • एक संगठन विश्वविद्यालय शब्द का उपयोग यूजीसी से मान्यता का आवेदन किए बिना करता है। 
  • विश्वविद्यालय अपेक्षित शैक्षणिक मानक को बनाए रखने में निष्फल होता है। 
  • जब कोई विश्वविद्यालय गलत काम करता है या कुछ नियमों को तोड़ता है।

0 comments: