Thursday 8 October 2020

उत्तरी रिपोर्ट

अज़रबैजान, आर्मेनिया और किर्गिस्तान

दिल्ली, अक्टूबर ७: ३ देशों - अज़रबैजान, आर्मेनिया और किर्गिज़स्तान की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक त्वरित रिपोर्ट : 
  • पिछले ११ दिनों से अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों देश एक दूसरे पर मुद्दे की शुरूआत करने का इल्ज़ाम लगा रहे है। रूस, ईरान, सीरिया,  फ्रांस और अमरीका सहित अन्य देशों ने इन दोनों देशों से लड़ाई बंध करने की याचना की है। 
  • आर्मेनिया ने कहा है कि तुर्की अज़रबैजान में लड़ने के लिए लोगों को भेज रहा है। तुर्की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • किर्गिस्तान में,  संसदीय चुनावों के परिणामों की घोषणा के २४ घंटे के भीतर प्रदर्शनकारियों के सरकारी इमारतों पर नियंत्रण ले जाने के बाद, चुनाव के परिणामों को रद्द घोषित कर दिया गया है। 



0 comments: