Thursday 15 October 2020

माउंट किलिमंजरो पर ५०० फायर फाइटर्स  

दिल्ली, अक्टूबर १४: माउंट किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है। १९,३४१ फ़ीट (५,८९५ मीटर) की ऊंचाई के साथ, यह दुनिया में सबसे अधिक ऊँचा एकल मुक्त पहाड़ है।  

यह तंजानिया में केन्या की बॉर्डर के पास स्थित है। 

कुछ दिनों से इस पहाड़ पर आग लगी है।  आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है। ५०० फायर फाइटर्स आग बुझाने का काम कर रहे  है। 

हमे अभी तक आग का सटीक कारण पता नहीं चला है, पर तंजानिया नेशनल पार्क्स अथॉरिटी के बयान के अनुसार पर्यटकों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। 

0 comments: