Thursday 15 October 2020

भारत के कई भागों में भारी वर्षा 

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन प्रायद्वीप को पार करते हुए अब महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है 


दिल्ली, अक्टूबर १४
: एक हफ्ते पहले बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनना चालू हुआ। 
डिप्रेशन एक लो-प्रेशर क्षेत्र है, जो उत्तरीय गोलार्ध में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता है। आमतौर पर, डिप्रेशन जैसे जैसे समुद्र के ऊपर से गुज़रता है, अधिक से अधिक पानी लेता जाता है। कभी कभी वह इतना शक्तिशाली हो जाता है की वह चक्रवात में तब्दील हो जाता है। पर जैसे ही वह ज़मीन के ऊपर पहुँचता है, सारा जल जो समुद्र से लिया है, वह जमीन पर जोरदार बारिश के रूप में गिरता है। 

इस डिप्रेशन को कोई नाम नहीं दिया गया था। हालाँकि, यह मंगलवार को तेलंगना पहुंचा और राज्य के कई हिस्सों में भरी वर्षा हुई। हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है, जहां लगातार २४ घंटे बारिश हुई। २४ घंटो में शहर में १९१.८ मिमी बारिश हुई। 

जैसे की आप छबि में देख सकते है, आज भी बारिश का ज़ोर बना रहेगा। 

डिप्रेशन अब महाराष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। 

इन क्षेत्रों में ऑफिस और स्कूल बंद है।  

0 comments: