Tuesday 13 October 2020

भारत के ८ समुद्रतटों को अंतरराष्ट्रीय 'ब्लू फ्लैग' प्रमाणीकरण मिला 

दुनिया के सबसे साफ़ समुद्रतटों की पंक्ति में आयेंगे 





नई दिल्ली, अक्टूबर १२
: भारत ने अपने ८ समुद्रतटों के नाम प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय इकोलेबल 'ब्लू फ्लैग' के लिए १८ सितम्बर, २०२० को भेजे थे। रविवार, ११ अक्टूबर को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने घोषित किया कि प्रतिष्ठित इकोलेबल के प्रमाणीकरण के लिए सभी ८ समुद्र तटों को अनुमोदित किया गया है। यह भारत के लिए एक गर्व की क्षण है, क्यूंकि भारत पहला देश है जिसकी सभी प्रविष्टियों को मंजूरी मिली है। ब्लू फ्लैग प्रमाणित समद्रतट दुनिया के सबसे साफ़ समुद्रतट होते है। ४ प्रमुख श्रेणियों के तहत ३३ सख्त मापदंड के आधार पर समुद्रतट को आंका जाता है - 
  1. पर्यावरण शिक्षा और सुचना 
  2. नहाने के पानी की गुणवत्ता 
  3. पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण,
  4. समुद्र तट पर सुरक्षा, सेवाएँ और पहुँच
ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त इकोलेबल है, जो डेनमार्क स्थित 'फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन' द्वारा समुद्र तट, मारीना और स्थायी नौका विहार ऑपरेटर को दिया जाता है।  

भारत को तटवर्ती क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए तीसरे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

0 comments: