Wednesday 16 September 2020

महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र के पैनल पर भारत का चुनाव 

बाकी के ४४ सदस्यों के साथ जुड़ेगा 



वॉशिंगटन , सितम्बर १५: : भारत का चुनाव ४५ सदस्यो के संयुक्त राष्ट्र महिलाओं की स्थिति का कमीशन (UNCSW), जो आर्थिक संस्थाऔर सामाजिक परिषद (ECOSOC) का हिस्सा है। यह सदस्यता २०२५ तक होगी। महिलाओं की स्थिति के कमीशन के चुनाव में भारत, अफग़ानिस्तान और चीन ने  प्रतियोगिता की थी। भारत और अफग़ानिस्तान चुने गए और अब वे ऑस्ट्रिया, अर्जेंटीना, इजराइल, डोमिनिक रिपब्लिक, लाटविया, टर्की, नाइजीरिया, और ज़ाम्बिया के साथ सदस्य हो गए है। 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टीएस तिरुमूर्ति,ने कहा, "यह चुनाव, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों की पुष्टि है। हम बाकी सदस्य राज्यों के समर्थन के लिए उनके आभारी है। 

UNCSW को संयुक्त राष्ट्र के लैंगिक समानता, महिला अधिकार और महिलाओं का सशक्तिकरण के प्रचार के अंग के रूप में वर्णित किया गया है, जिसकी स्थापना १९४६ में हुई थी। 

हर साल संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि लैंगिक समानता की प्रगति का मूल्यांकन करने, चुनौतियों की पहचान  करने के लिए , वैश्विक मानक तय करने, और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीतियां बनाने के लिए 
न्यूयॉर्क के मुख्यालय में इकट्ठा होते हैं। 


0 comments: