Sunday 30 August 2020

शिंज़ो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया 


भारत, अगस्त 30: शिंज़ो आबे जापान के सबसे लम्बे समय तक  सेवा करनेवाले प्रधानमंत्री है। वे २०१२ से इस पद पर है।
२८ अगस्त को, श्री आबे ने घोषणा की कि उनका स्वास्थ्य उन्हें अपेक्षा के अनुरूप अपना कर्तव्य प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देता है, इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना होगा।  उन्होंने जापानी लोगों से माफी मांगी।
श्री आबे ६६ वर्ष के हैं और एक लम्बे समय से वे अपने ख़राब स्वास्थ्य से संघर्ष कर रहे है।
वे तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कोई प्रतिस्थापन नहीं मिल जाता। जो भी उम्मीदवार चयन किया जायेगा, वह सितम्बर २०२१ तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर रहेगा।

श्री आबे का कार्यकाल उनकी आर्थिक नीतियों के लिए जाना जाता है (जिन्हे वे Abenomics कहते है)। इन नीतियों ने जापान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया और उसे मज़बूत बनाया।
उन्होंने चीन की दक्षिण चीन सागर में आक्रामकता के खिलाफ जापान की पहल का नेतृत्व करते हुए, भारत सहित अन्य देशों के नेताओं के साथ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया है। 

0 comments: