Wednesday 27 May 2020

संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर  एडवोकेट पुरस्कार 2019

नई दिल्ली, 26 मई: भारतीय सेना की अधिकारी और दक्षिण सूडान  में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में काम करने वाली महिला शांति सेना की मेजर सुमन गवानी को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया है। वह इस सम्मान को  एक ब्राजीलियाई नौसेना अधिकारी , कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो के साथ साझा करेंगी । इस सम्मान को  एक ऑनलाइन समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा।यह पुरस्कार 2016 में स्थापित किया गया था, जो शांति अभियानों में महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र(United Nations) के सिद्धांतों को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत(individual ) सैन्य(military ) शांति सैनिकों (peacemakers) के समर्पण(dedications) और प्रयास(efforts) को पहचानता है। मेजर गवानी यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय शांतिदूत हैं।

0 comments: