Monday 18 May 2020

सिक्किम ने ४५वा राज्य दिवस मनाया 

गंगटोक, मई १७: सिक्किम सरकार ने १६ मई, २०२० को अपना ४५वा राज्य दिवस मनाया। १९७५ में सिक्किम राज्य की रचना की गयी थी। १९४७ में भारत के स्वतंत्र होने के बाद भी, सिक्किम संरक्षित राज्य का दर्जा भारतीय गणराज्य में भोग रहा था। हालाँकि, १९७३ में राजशाही के विरोध में दंगे हुए।  अंत में राजा को हटाया गया और सिक्किम २२वे राज्य के रूप में भारतीय गणराज्य में जुड़ गया। 
राज्य का लगभग ३५% हिस्सा Khangchendzonga National Park है।  सिक्किम की राज्यभाषा में नेपाली, अंग्रेज़ी, सिक्किमी और लेपचा का समावेश होता है। 
२०१६ में सिक्किम भारत का और विश्व का भी पहला आर्गेनिक राज्य बना। यह उपलब्धि को प्राप्त करने की पहल २००३ में की गयी थी। 

0 comments: