Thursday 21 May 2020

न्यूज़ कैप्सूल 

दिल्ली, मई २०: मुख्य समाचारों पर एक नज़र 

  • विश्वभर में कंपनियां महसूस कर रही है कि वास्तव में काम करने के लिए कार्यालयों की आवश्यकता नहीं है। जोमैटोने दुनियाभर में १५० में से १२५ कार्यालयों को बंद कर दिया है। इससे कंपनी किराये का खर्च कम कर पायी है। 
  • जैसे-जैसे COVID कम महत्वपूर्ण होता जाता है, वैसे-वैसे राजनीति फिर से सामने आ रही है।  इस हफ्ते चीन पांगोंग त्सो झील पे और नावें ले आया है।  यह झील लदाख में इंडिया-चीन की सीमा पर है। भारत इस  झील तक सड़क बनाने की कोशिश कर रहा है।  चीन ने झील तक सड़कें बना ली है, और इस विस्तार का पहरा करने के लिए जीप का इस्तेमाल करता है। सिक्किम में भी, उत्तरीय सिक्किम के नकु ला बॉर्डर विस्तार में दोनों सेनाओं में टकराव हुआ था। 
  • आज नेपाल ने अपने क्षेत्र का एक मानचित्र जारी किया है। इस मानचित्र में भारत का भी कुछ क्षेत्र भी शामिल है।  नेपाल के प्रधानमंत्री शर्मा ओली का कहना है कि ये ज़मीन नेपाल की है। भारत ने कहा है कि सीमारेखाओं को फिर से बनाने का कोई आधार नहीं है।  
  • कोविद  से जुड़े, दुनिया के कुछ अंक - अब तक 
    • 27,17,977 संक्रमण के वर्तमान में सक्रिय केस 
    • 19,97,427 लोग ठीक हुए
    • चीन का रिकवरी रेट - 94.3  % 
    • भारत में संक्रमण के वर्तमान सक्रिय केस  - 63,156


0 comments: