Thursday 21 May 2020

यह पृष्टभूमि शोर है, ये कॉस्मिक रे है, ये...… क्या है ?

दिल्ली, मई २०: आपके लिए आज की विज्ञान पहेली है ये -
कॉस्मिक किरणें, ऐसी किरणें (परमाणु की किरणें) है, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी की यात्रा करते है।  तो फिर ये किरणें अन्टार्टिका की बर्फ से कैसे आ रही है?
२००६ और २०१४ में वैज्ञानिको ने अन्टार्टिका की बर्फ से निकलनेवाली उच्च ऊर्जावाली कॉस्मिक किरणें पाई। उस समय उन्होंने सोचा की ये कॉस्मिक किरणों का पृष्ठभूमि का शोर है जो बर्फ से प्रतिबिंबित हो रहा है। 
लेकिन अब वे इतने निश्चित नहीं है। अब वे यह सोच रहे है की कॉस्मिक किरणें बर्फ से प्रतिबिंबित होने की बजाय बर्फ से कैसे निकल रही है।  
एक अनुमान यह है कि यह किरणें इस बात का सबूत है कि कहीं एक समानांतर ब्रह्मांड है, जहाँ के भौतिकी नियम हमारी दुनिया से बिलकुल विपरीत हैं। दूसरा अनुमान यह है कि ये किरणें पृथ्वी से उत्तरीय ध्रुव के पास टकराई होगी और पृथ्वी के दूसरे सिरे तक यात्रा करके अन्टार्टिका से बाहर आ रही है।  आपको क्या लगता है?

0 comments: