Tuesday 5 May 2020

अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज ने तीन भारतीयों का चुनाव किया

शोभना नरसिम्हन, बिमान बागची, और कविता सिंह अकादमी में शामिल होंगी 

नई दिल्ली, 4 मई: तीन भारतीय, शोभना नरसिम्हन, बिमन बागची और कविता सिंह को इस साल प्रतिष्ठित अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज का सदस्य बनने के लिए चुना गया है। शोभना नरसिम्हन, जो की  जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) से है और बिमल बागची, जो की भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु से हैं, वैज्ञानिक क्षेत्र (science stream) से ताल्लुक रखते हैं, जबकि कविता सिंह, जो की  स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से हैं , मानविकी और कला धारा (Humanities and Arts stream) से ताल्लुक रखती हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के प्रतिष्ठित पिछले अंतर्राष्ट्रीय माननीय (Honorary) सदस्यों में अल्बर्ट आइंस्टीन, अकीरा कुरोसावा, नेल्सन मंडेला और चार्ल्स डार्विन सहित कई अन्य शामिल हैं। निर्वाचित सदस्य दुनिया के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करते हैं।

0 comments: