Saturday 15 May 2021

एम्पावर्ड यंग जर्नलिस्ट कृषा बंसल द्वारा

इक्वाडोर, 13 मई: इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका का एक ऐसा देश है, जहां विभिन्न प्रकार के जानवरों और पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इक्वाडोर के trap-jaw चींटी साम्राज्य में अब तक 51 प्रजातियां शामिल हैं; उनमें से कई देशी प्रजातियां हैं।  Ecuadorian Chocó Darién बायोरीजन की एक नई प्रजाति हमें इस क्षेत्र की विविधता के बारे में बेहतर समझ देगी। Strumigenys Ayersthey अपनी चिकनी और चमकदार त्वचा (बाहरी परत) की सतह और बहुत लंबे  trap-jaw की वजह से चींटी की एक बहुत ही अनोखी प्रजाति है। यह अपने जीनस, Strumigenys की 850 से अधिक प्रजातियों से बहुत अलग था। यह इक्वाडोर के सदाबहार उष्णकटिबंधीय (tropical) जंगलों में रहती हैं।

चींटी की पहचान जर्मन एंटोमोलॉजिस्ट फिलिप होनेल ने की थी। उन्होंने इस प्रजाति का अध्ययन येल विश्वविद्यालय,  के एक टैक्सोनॉमिक विशेषज्ञ  Douglas B. Booher के साथ किया। उन्होंने इस प्रजाति को “ayersthey” नाम दिया। Ayer कलाकार Jeremy Ayers के सम्मान में और they लिंग तटस्थ है। यह इसे लैंगिक तटस्थता(gender neutrality) का जश्न मनाने वाली एकमात्र प्रजाति बनाता है।



0 comments: