Monday 8 March 2021

 चेन्नई, 8 मार्च: तमिलनाडु राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए सोलहवीं विधान सभा चुनाव 6 अप्रैल 2021 को होंगे। तमिलनाडु में 234 और पुडुचेरी में 33 विधानसभा क्षेत्र हैं। तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या (मतदान के योग्य लोगों की संख्या) 6.26 करोड़ है, और वहीं पुडुचेरी में यह 10 लाख को पार कर गया है।

इनमें से कुल 12.91 लाख मतदाता 80 वर्ष की आयु से अधिक हैं। COVID-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, भारतीय चुनाव आयोग (ECI), बुजुर्गों (80 वर्ष और उससे अधिक आयु), दिव्यांगों और COVID-19 पॉजिटिव पाए गए लोगों कों पोस्टल वोट डालने की अनुमति दे रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को एक सहमति फॉर्म (फॉर्म 12-डी) भरना पड़ेगा। मतदान अधिकारी उनके घर जाएंगे और मतपेटियों में उनका वोट एकत्र करेंगे। यह सुविधा वैकल्पिक है। इससे पहले ECI ने बिहार विधानसभा चुनावों में भी इसकी अनुमति दी थी।

पोस्टल वोट आमतौर पर केवल उन्हीं मतदाताओं के लिए उपलब्ध होता है जो सशस्त्र बलों के सदस्य होते हैं, राज्य पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर सेवारत हों ; या वह व्यक्ति जो भारत सरकार के अधीन भारत के बाहर किसी पद पर कार्यरत हो।

0 comments: