Saturday 6 March 2021

 इंडोनेशिया में 170 साल बाद एक लापता पक्षी फिर मिला 

Image credits: Muhammad Suranto & Muhammad Rizky Fauzan

इंडोनेशिया, मार्च ५: रहस्यवादी काला -भूरा बब्लर, एक पक्षी जो पिछले 170 वर्षों से देखा नहीं गया था हाल ही में इंडोनेशिया में देखा गया। काला भूरा बब्लर एक भूरे रंग का गानेवाला पक्षी है और उसके सिर के चरों ओर एक विशिष्ट पट्टी चलती है। यह पहले 1850 में एक पक्षी विज्ञानी (एक व्यक्ति जो पक्षी का अध्ययन करता है) द्वारा केवल एक नमूना देखने के बाद वर्णित किया है। उसके बाद यह कभी नहीं दिखा था और इसे विलुप्त माना गया था। 

अक्टूबर 2020 में, दो स्थानीय लोगों द्वारा बोर्नियो द्वीप पर इंडोनेशिया के एक प्रांत दक्षिण कालीमंतन में जंगल की अपनी यात्रा के दौरान एक नमूना पाया गया था। उन्होंने इसका चित्र लिया और पक्षी विशेषज्ञों को प्रसारित किया ताकि वे इसे पहचान सके। इंडोनेशिया के पक्षी विज्ञानी अंतिम दर्शन के 170 साल बाद पक्षी को देखकर आश्चर्यचकित थे। उन्हें अभी पक्षी और उसके निवास का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।

0 comments: