Tuesday 16 February 2021

1971 में चाँद पर फेंकी गई गोल्फ की गेंद को फिर से खोजा गया!

यूएसए, 14 फरवरी: अपोलो 14 चंद्रमा मिशन के कमांडर एलन शेपर्ड का एक अजीब विचार था - चंद्रमा की सतह पर गोल्फ खेलने का। 6 फरवरी, 1971 को, जब वह चंद्रमा की सतह पर थे, उस दौरान उन्होंने एक गोल्फ की गेंद को मारा, जिसने 24 गज की दूरी तय की। कमांडर एलन शेपर्ड ने उसको ढूंढ लिया। फिर उन्होंने दूसरी गेंद फेंकी। यह गेंद दूर तक गई और वह इसका पता नहीं लगा सके। तबसे वह गेंद आधी से अधिक सदी तक गायब रही। हाल ही में, चांद पर 1971 के मिशन के दौरान ली गई छवियों में सुधार करते समय, वैज्ञानिकों को यह देखकर आश्चर्य हुआ कि खोई हुई गोल्फ की गेंद लगभग 40 गज की दूरी पर थी, जहां से इसे फेंका गया था। हेलमेट और दस्ताने के साथ पूरा अंतरिक्ष यात्री सूट और इसे एक हाथ से मारने की वजह से गेंद थोड़ी ही दूरी पर जा पायी, जबकि चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में कम है।



0 comments: