Tuesday 9 February 2021

भारत का वैक्सीन डिप्लोमेसी अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान को कोविद - १९ की ५,००,००० वैक्सीन डिलीवर की 

नई दिल्ली, फरवरी ८: भारत सरकार ने पांच लाख कोविद -19 वैक्सीन की खुराक अफगानिस्तान को 'वैक्सीन डिप्लोमेसी' और 'पड़ोस पहले' नीतिके हिस्से के रूप में भेजी। द मेड इन इंडिया टीका रविवार को काबुल पहुंचा। इस सद्भावनापूर्ण इशारे को अफगानी विदेशमंत्री मोहम्मद हनीफ अत्मर द्वारा 'उदारता, प्रतिबद्धता और मजबूत भागीदारी के स्पष्ट संकेत,' के तौर पर बयान किया गया। 

भारत ने अब तक कम से कम ९ देशों को ५५ लाख टीके दिए हैं, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, मॉरीशस और अफगानिस्तान शामिल है। भारत ने व्यावसायिक रूप से सऊदी अरब, कनाडा, ब्राजील, मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, ओमान, मिस्र, अल्जीरिया और कुवैत को वैक्सीन बेचा है या बेचने की योजना भी बनाई है। अब तक १७ देशों को वैक्सीन की १५.६ मिलियन खुराकों की आपूर्ति की है। 

भारत ने कंबोडिया में उनके प्रधानमंत्री हुन सेन के एक अनुरोध के आधार पर १,००,०००  डोज भेजने की योजना बनाई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया AstraZeneca पीएलसी वैक्सीन बनाती है, जिसे मानवीयता और साथ ही वाणिज्यिक आधार पर विभिन्न देशों को निर्यात किया जा रहा है। 



0 comments: