Saturday, 6 February 2021

 भारत ने करीब 55 लाख डोज़ उपहार में दिए 

दिल्ली, 4 फरवरी: भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा निर्माताओं में से एक है। भारत में कई राज्यों में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कोरोनोवायरस टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अपनी सबसे बड़ी पहल "वैक्सीन मैत्री" के अंतर्गत, भारत ने पड़ोसी और प्रमुख भागीदार देशों को चरणबद्ध तरीके से भारतीय निर्मित टीके भेजने शुरू कर दिए हैं।

अनुदान सहायता के रूप में, भारत ने 5 लाख वैक्सीन की खुराक श्रीलंका को और 1 लाख बहरीन को भेजी है। भारत ने अनुरोधों के आधार पर, भूटान को 1.5 लाख और मालदीव को 1 लाख खुराक भेजी है। म्यांमार को 15 लाख, मॉरीशस को 1 लाख खुराक और सेशेल्स को 50,000 खुराक मिली हैं ।

भारत ओमान को 1 लाख खुराक, CARICOM देशों(कैरिबियन समुदाय 20 द्वीपों का एक समूह है) को 5 लाख खुराक , 2 लाख खुराक निकारागुआ और 2 लाख खुराक प्रशांत द्वीप राज्यों(Pacific Island States) को दे रहा है। GAVI की COVAX सुविधा (GAV एक वैश्विक वैक्सीन गठबंधन है) के तहत, यह अफ्रीका को 1 करोड़ खुराक और संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 10 लाख खुराकों की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है। भारत ब्राजील, मोरक्को, सऊदी अरब, कनाडा और बांग्लादेश को वैक्सीन व्यावसायिक रूप से निर्यात कर रहा है।




06 Feb 2021

0 comments: