Thursday, 7 January 2021

बर्ड-फ्लू वापस आया 



दिल्ली, जनवरी ६: हिमाचल प्रदेशमध्यप्रदेश, केरला और राजस्थान ने अपने राज्य में एवियन फ़्लू मिलने के समाचारों को पुष्टि दी है। बेल्जियम,  फ्रांस, जर्मनी, यूके, जैसे कम से कम १० यूरोपीय देशों में भी केस मिले है। जापान और दक्षिण कोरिया ने भी मामलों की सूचि दी। 

भारत में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF & CC) ने राज्यों की टीमों को पक्षियों के बीच स्थिति की निगरानी करने और उच्च अलर्ट पर रहने के लिए एक सलाह जारी की है। 

बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू क्या है?

एवियन फ्लू एक तरह का इन्फ्लूएंजा (फ्लू) है जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। सभी फ्लू वायरस के कारण होते हैं। जिस वाइरस से बर्ड फ्लू होता है, उसे H5N1 कहा जाता है। यह पक्षी आबादी को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। अगर मनुष्य संक्रमित पक्षियों के बहुत करीब रहते है, तो यह फ्लू मनुष्यों में फैलने के लिए जाना जाता है। 
07 Jan 2021

0 comments: