Sunday 31 January 2021

UP Tableau Image credit: pib.gov.in

गणतंत्र दिवस परेड में अयोध्या राम मंदिर की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता

इंडिया, जनवरी ३०: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को विजेता के रूप में घोषित किया गया। इसमें राम मंदिर, जिसका निर्माण अयोध्या में  किया जायेगा और ऋषि वाल्मीकि की रामायण के लेखन की प्रतिकृति को दिखाया
गया था। किरेन रिजिजू, युवा मामलों और खेल के केंद्रीय राज्य मंत्री ने विजेता की ट्रॉफी नवनीत सेहगल, अतिरिक्त सूचना के प्रमुख सचिव, को नई दिल्ली में एक समारोह में सौंपी, जिसे उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दिया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब यूपी ने गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार जीता है। वे २०२० की परेड में दूसरे स्थान पर आए थे। यूपी सरकार अब इस झांकी को दिल्ली से लखनऊ ले कर आएगी। विभिन्न जिलों से गुजरते हुए,  औपचारिक रूप से स्वागत होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के लिए यह बहुत गौरव का क्षण था। मंदिर की प्रतिकृति के साथ, झांकी ने हनुमान संजीवनी बूटी ले आये, अशोक वाटिका, अहल्या का उद्धार, आदि के भित्ति चित्र भी प्रदर्शित किए।  दीपोत्सव समारोह लेकर दीया के साथ जिसने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था वह झांकी के दोनों किनारों पर प्रदर्शित किया गया था। 

0 comments: