Thursday 24 December 2020

अमेरिका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को अमेरिका का उच्चत्तम सन्मान 'लीजन ऑफ़ मेरिट' प्रदान किया 

Legion of Merit Image credit - NSC Twitter handle 


नई दिल्ली, दिसंबर २३: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शीर्ष सैन्य सम्मान 'लीजन ऑफ़ मेरिट - डिग्री चीफ कमांडर' भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी को, दोनों देशों के बीच द्विपक्षी संबंधों को सुधारने के लिए दी गई साधारण सराहनीय सेवा के लिए प्रस्तुत किया। यह एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है जो केवल अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इस सम्मान से कदाचित ही कभी सम्मानित किया जाता है और यह किसी राज्य या सरकार के प्रमुख के लिए आरक्षित होता है। 

वाइट हाउस में हुए एक समारोह में यूएसए में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह सिंधु ने यह सन्मान अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर, रॉबर्ट ओ'ब्रायन के हाथों स्वीकार किया। इस समारोह में यह सन्मान जापान के पीएम शिन्ज़ो अबे और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मोर्रिसन को भी प्रदान किया गया। अपने देशों की और से अमेरिका में जापान के राजदूत शिंसुके जे सुगियामा और अमेरिका में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत आर्थर सिनोंदिनोस ने इस सन्मान को स्वीकार किया। 

चार लोकतंत्र, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका क्वाड या QSD (Quadrilateral Security Dialogue) (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद)का निर्माण करते हैं, जो एक साझा हितों वाले देशों का समूह है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करना है।


0 comments: