Saturday 5 December 2020

भारतीय नौसेना के लिए नए MH-६० हेलीकाप्टर 



बोस्टन, दिसंबर ४: २०१९ में  भारत ने अमेरिकन कंपनी लॉकहीड  मार्टिन के साथ $२.६ बिलियन की क़ीमत के २४  MH-६० हेलीकाप्टर  खरीदने के लिए करार किये थे। यह भरतीय नौसेना के द्वारा उपयोग किये जायेंगे। ४ दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर लॉकहीड मार्टिन ने भारतीय नौसेना के रंगो में MH-६० रोमियो हेलीकाप्टर की पहली नज़र साझा कि।  

MH-60 रोमियो मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टर हैं जो सतह के जहाजों और पनडुब्बियों दोनों का पता लगा सकते हैं, उन्हें ट्रैक और हमला कर सकते हैं।  हर साल नौसेना दिवस अलग थीम के साथ मनाया जाता है और २०२० का भारतीय नौसेना दिवस का विषय है,  "भारतीय नौसेना, मुकाबले के लिए तैयार, विश्वसनीय और सामंजस्यपूर्ण"।

भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर अमर चित्र कथा के सहयोग से तीन पुस्तक श्रृंखलाओं की पहली हास्य पुस्तक जो भारत की समुद्री विरासत को कालक्रम से अभिलेखित करती है, को लॉन्च किया गया है।

0 comments: