Thursday 31 December 2020

 और वर्ष के शब्द हैं…

TCP के संपादक, माता-पिता और बच्चों के लिए २०२० का मतलब 



दिल्ली, दिसंबर ३०: पिछले पखवाड़े हमारी प्रमुख खबर में आपसे हमारा  वर्ड ऑफ़ दी ईयर या साल का शब्द पूछा गया था। आपके जबरदस्त प्रतिसाद के लिए धन्यवाद। 

हमे हमारा वर्ड ऑफ़ दी ईयर २०२० साझा करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। 

द वर्ड ऑफ़ दी ईयर २०२० हमारे tcponline.in के बच्चों ने सुझाया था। एक चर्चा मंच पर आकस्मिक चर्चा हो रही थी, जिसमे कई विकल्प चर्चित हुए, जैसे कि संगरोध (Quarantine), टीकाकरण (Vaccination), ज़ूम (Zoom), कायाकल्प (Rejuvenation) (साईंश), प्रतिभा (Talent) (गुरप्रीत), अलगाव (Isolation) (क्यूंकि हमने TCP आइसोलेशन सीरीज चलाया था). अंत में शिवानी ने कहा Hope - आशा, उम्मीद। 

सभी बच्चों और उसके बाद सभी संपादकों ने इस शब्द के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया।  तो हमारे प्यारे पाठकों, हमारा २०२० का शब्द है - उम्मीद। 

जैसे कि आपको याद होगा, पिछले हफ्ते हमने आपको को भी अपनी राय देने के लिए कहा था।  आप में से कई लोगों ने नीचे लिखे शब्दों को वर्ड ऑफ़ दी ईयर २०२० के लिए वोट किया था। 
  • ऑनलाइन 
  • ज़ूम
  • परिवार 
  • क्वारंटाइन/ अलगाव 
  • धैर्य 
  • दृढ़ता 
  • दालगोना 
  • पॉजिटिव 
  • वैक्सीन 
  • कोरोना (वायरस)
अन्य शब्दकोशों / प्रकाशनों द्वारा अब तक घोषित वर्ष २०२० के कुछ अन्य शब्द इस प्रकार हैं  - 

  • मेर्रियम वेब्स्टर डिक्शनरी : महामारी (Pandemic)
  • ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी : साल का एक शब्द चयन नहीं करने का फैसला किया
  • डिक्शनरी.कॉम : महामारी ; लोगों की पसंद - अभूतपूर्व 
  • द बोस्टन ग्लोब - एंटी-मास्कर, एसिम्प्टोमैटिक, डूमर्सक्रोलिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, और अन्य
  • रीडर्स डाइजेस्ट - महामारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, संपर्क रहित, करेन, स्कैडनफ्राइड, आदि।

0 comments: