Sunday 8 November 2020

अमरिकी चुनाव २०२० के परिणाम : जो बिडेन ४६ वें राष्ट्रपति बनेंगे 

अमेरिका, नवंबर ७: डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन द्वारा जित के लिए आवश्यक २७० चुनावी वोटों का आंकड़ा पार करते ही, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों का परिणाम अंत में बाहर आ गया। उन्हें २९० वोट मिले जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को २१४ वोट मिले। चुनाव अधिकारीयों को बड़ी संख्या में मेल-इन वोटों को क्रमबद्ध करने और आखिरकार परिणाम घोषित करने में ४ दिन लग गए। इस चुनाव ने पूरी दुनिया के सभी देशों को 'wait and watch' की स्थिति में रखा था। 

जो बिडेन २० जनवरी २०२१ को वाइट हाउस में राष्ट्रपति के तौर पर दाखिल होंगे। वे तब ७८ वर्ष के होंगे और इस कार्यालय को सम्भालनेवाले सबसे वयस्क व्यक्ति का इतिहास बनाएंगे।  परिणाम के बाद बिडेन ने कहा कि वे 'सभी अमरिकियों के लिए राष्ट्रपति' बनेगें। उनके साथ उनके सह-उम्मीदवार सुश्री कमला हैरिस, अमेरिका के उपराष्ट्रपति बने। वे माइक पेंस से चार्ज लेंगी।  राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में जो बिडेन उपराष्ट्रपति थे। वे २९ साल की आयु में सेनेटर बने थे, उस विशेष सम्मान तक पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने। दूसरी और कमला हैरिस २०१६ में पहली बार सेनेटर बनी थी। जो बिडेन और कमला हैरिस प्रशिक्षण द्वारा वकील है। जो बिडेन ने पहली बार राष्ट्रपति पद का नामांकन (राष्ट्रपति की भूमिका के लिए पार्टी  द्वारा चयन) प्राप्त करने का प्रयास किया था १९८८ में!  उनका सपना आखिरकार २०२० में साकार हुआ - ३२ साल बाद. अभिनंदन जो बिडेन!!! (रनिंग मेट / सह-उम्मीदवार और अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पूर्णिमा आंटी द्वारा लिखित ७ नवंबर का अख़बार देखें।)  

0 comments: