Monday 9 November 2020

आर्कटिक क्षेत्र में मिला

मॉस्को, 8 नवंबर: रूसी वैज्ञानिकों ने रूस के यमल प्रायद्वीप(peninsula) में कारा सागर के तट पर 3,000 से अधिक वालरस की एक बड़ी हालआऊट(एक ऐसा शरणस्थल, जहां बड़ी संख्या में वालरस एक साथ इकट्ठा होते हैं , प्रजनन करते हैं और सामाजिक जान पहचान करते हैं) की पहचान की है।

यह हालआऊट अद्वितीय था क्योंकि इसमें नर और मादा वालरस और उनके अलग अलग उम्र के बच्चे, एक साथ थे। 

मूल रूप से वालरस हालोट्स केवल बहती समुद्री बर्फ या आर्कटिक द्वीप पर स्थित होते थे। लेकिन गर्म जलवायु चक्र के कारण समुद्री बर्फ सिकुड़ रही है और उनके आवास (प्राकृतिक घर) खतरे में हैं।

वैज्ञानिकों ने उनके डीएनए के नमूने लिए हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सारे वालरस पर उपग्रह टैग फिट किए हैं और देखा कि उनकी संख्या में वृद्धि एक सकारात्मक संकेत है।



0 comments: