Monday 19 October 2020

 एक दुर्लभ प्रकाशीय(optical) भ्रम 'sundog' की वजह से

चीन, 18 अक्टूबर: उत्तर पूर्वी चीन के मोहे शहर के लोगों को 15 अक्टूबर की सुबह सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने सुबह के आकाश में तीन सूर्य देखे। यह एक दुर्लभ ऑप्टिकल भ्रम है जो एक प्राकृतिक घटना के कारण होता है, जिसे   'sundog' कहा जाता है। एक 'sundog' तब होता है जब सूर्य की रोशनी, बर्फ के क्रिस्टल जो कि हवा में बिखरे हुए होते हैं , में से एक विशेष तरीके से गुजरती है। यह एक इंद्रधनुषी रंग के  चमक है जो अक्सर क्षितिज में सुबह के सूरज के बाईं या दाईं ओर देखा जाता है। सूर्य के बाईं और दाईं ओर देखे गए इन दो चमकीले धब्बों को "phantom suns" कहा जाता है। यह सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक लगभग तीन घंटे तक चला। इसे  हाल के वर्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाला  'sundog' माना जा रहा है।





0 comments: