Monday 12 October 2020

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने भारतीय कपास के लिए पहला ब्रांड और लोगो लॉन्च किया। अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास व्यापार में 'कस्तूरी कपास' के रूप में जाना जाएगा। क्या आप जानते हैं कि   'कस्तूरी' शब्द क्यों चुना गया ? यह कपास की सफेदी, चमक, कोमलता और  शुद्धता का प्रतीक है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत में हर साल लगभग 6 मिलियन टन कपास का उत्पादन होता है जो दुनिया के कपास उत्पादन का लगभग 23% है।

भारत, दुनिया के कुल आर्गेनिक कपास उत्पादन का लगभग 51% उत्पादन करता है। कपास भारत की महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों में से एक है।

0 comments: