Thursday 1 October 2020

भारत के लोग कैसे आपने समय व्यतीत करते है?

भारत के लोग क्या करते है, इसके बारें में  कुछ जानकारी  देता है नेशनल सैंपल सर्वे रिपोर्ट 

दिल्ली, सितम्बर ३०: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ - National Statistical Office) सांख्यिकी और
कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) के तहत एक इकाई है । मूल रूप से, वे लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। इस जानकारी से हमे इस बात की बड़ी तस्वीर मिलती है कि पुरे देश में  चीज़ें कैसी है। 

सैंपलिंग क्या है?
मान लीजिए कि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके द्वारा बनाया गया केक / झुमका / कला बिक्री के लायक है या नहीं। क्या लोग इसके लिए दाम चुकायेंगे ? आप २००० अन्य परिवारों वाली कॉलोनी में रहते हैं और कॉलोनी के बाहर नहीं बेचना चाहते हैं।

यह निर्णय लेने के दो तरीके हैं। पहला यह है कि आप इसे सभी 2000 परिवारों तक ले जाएं और उन्हें पूंछे, "क्या आप इसे खरीदेंगे?" और फिर तय करें।

दूसरा यह है कि आप लगभग १०-१५ परिवारों का चयन करते हैं। आप उनसे उनकी राय मांगते हैं और फिर फेसला करते है।

आपको क्या लगता है? कौनसे तरीके से कम समय लगेगा और तेजी से परिणाम देगा? बिलकुल, दूसरा। 

जिस समूह का हम अध्ययन करना चाहते हैं, उसके एक छोटे सेक्शन को चुनने की तकनीक को सैंपलिंग कहा जाता है।

नेशनल सैंपल सर्वे या राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण द्वारा विभिन्न गतिविधियों  का आयोजन किया जाता है। २०१९ में, एनइसओ ने समय सर्वेक्षण का प्रयोग किया। इस अध्ययन ने यह पता लगाने की कोशिश की कि भारत के लोग अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं।  वे क्या करते हैं?

दिलचस्प सवाल, है ना? इसलिए आप आराम से बैठिये और इस इन्फोग्राफिक का आनंद लें, जो हमने आपके लिए इक्कठा किया है। ६ वर्ष से अधिक आयु के सभी से प्रश्न पूछे गए थे।  बाद में, यदि आप चाहे तो इसकी तुलना आप अपना दिन कैसे व्यतीत करते है, उससे करें। 





जैसा कि आप देख सकते हैं, शहरी क्षेत्रों में अधिक पुरुष रोजगार गतिविधियों में समय बिता रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक महिलाएं ऐसा कर रही हैं। लेकिन, एक शहरी पुरुष काम से संबंधित गतिविधियों में औसतन ८.५ घंटे खर्च करता है, जबकि एक शहरी महिला ६.२५ घंटों के साथ ज्यादा पीछे नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में, दोनों महिलाओं और पुरुषों द्वारा रोजगार गतिविधियों में बिताया समय कम है। 
आपके लिए प्रश्न: एक विश्लेषक के रूप में, यह डेटा आपको क्या बताता है?








0 comments: