Thursday 29 October 2020

 बिहार विधानसभा के चुनाव का अपडेट 

मतदान का पहला दौर समाप्त 

दिल्ली, अक्टूबर २८: बिहार भारत का तीसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला है।  इसकी विधानसभा के २४३ निर्वाचन क्षेत्र है। 

विधानसभा के चुनाव क्या है ?
राज्य सरकार वह सरकार है, जो एक राज्य में प्रशाषन का ख्याल रखता है। सरकार का चुनाव पुरे राज्य को छोटे क्षेत्रों में सीमांकन करके किया जाता है। इन क्षेत्रों को निर्वाचन क्षेत्र कहा जाता है। इन छोटे क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक नेता का चुनाव किया जाता है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को राज्य की विधान सभा में एक सीट दी जाती है, इसलिए इसे 'सीट' भी कहा जाता है।

बिहार के चुनावों के बारे में जानने जैसी सारी बातें 
  • बिहार विधान सभा के चुनाव ३ चरण में होंगे - २८ अक्टूबर, और ३ और ७ नवंबर को। 
  • १० नवंबर को मत-गणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। 
  • आज चुनाव का पहला चरण था। ७१ निर्वाचन क्षेत्रों ने अपने नेता चुने। 
  • अधिकांश स्थानों पर शाम 5 बजे तक मतदान बंद था। इस समय तक 54.39% मतदान हुआ था। बिहार में सामान्यतः 50% मतदान होता है।  2015 में 56.8% मतदान हुआ था और 2010 में, 52.7%.
  • सबसे ज्यादा मतदान चैनपुर में हुआ, 63.33%, जबकि सन्देश में 46.2% पर सबसे कम मतदान हुआ। यह आंकड़े अंदाजित है और अन्य चुनाव अधिकारियों के रिपोर्ट आने पर बदल सकते है। 

0 comments: