Sunday, 6 September 2020

 सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को भारत के नए दृष्टिकोण से जोड़ने का कार्यक्रम

नई दिल्ली, 5 सितंबर: भारत संघ की कैबिनेट की  मंजूरी के बाद  "मिशन कर्मयोगी" का शुभारंभ। सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCSCB). यह सरकार में अब तक का सबसे बड़ा मानव संसाधन विकास सुधार है। यह देश के सिविल सेवकों (एक सरकारी विभाग के लिए नियोजित) के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम है, जिसमें उनके पोस्ट रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग मैकेनिज्म को अपग्रेड करने का एजेंडा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "यह उन्हें अधिक रचनात्मक, अभिनव, प्रगतिशील और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा।"

इस कार्यक्रम के तहत, एक एकीकृत सरकार ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच, iGOTKarmayogi स्थापित किया जाएगा, जो रोल -आधारित मानव संसाधन प्रबंधन और निरंतर सीखने में मदद करेगा। यह पूर्ण स्वामित्व( wholly-owned) वाली विशेष प्रयोजन वाहन (Special Purpose Vehicle)(एसपीवी) द्वारा संचालित होगा।

NPCSCB राज्य के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और विशेषज्ञों सहित प्रधानमंत्री की मानव संसाधन परिषद द्वारा शासित होगी। यह परिषद भविष्य की सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की निगरानी(monitoring) और अनुमोदन(approval) के लिए अधिकृत होगी।


06 Sep 2020

0 comments: