Saturday 2 May 2020

वैज्ञानिकों के मुताबिक, १६००० किलो से ज्यादा अंतरिक्ष की वस्तुएँ पृथ्वी पर गिरती है

मैनचेस्टर, मई १: 
ब्रिटिश वैज्ञानिकों की एक टुकड़ी, जिसमे एक गणितज्ञ भी है, के मुताबिक, अंदाजित १६,००० किलोग्राम से ज्यादा उल्कापिंड सामग्री अपने गृह पर आती है।  कम से कम ५० ग्राम की वस्तु को इस गिनती में शामिल किया गया है। वैज्ञानिको  ने यह भी बताया है कि पृथ्वी से टकरानेवाली ज्यादातर वस्तुओं का वज़न १० किलो तक होता है।  उससे ज्यादा वज़नवाली वस्तुओं का गिरना असामान्य है। अध्ययन में यह भी अनुमान लगाया है की अगर छोटे छोटे धूल के कणो को भी गिनती में लिया जाए, तो हमारा ग्रह , सालाना ४०,००,००० किलोग्राम की अंतरिक्ष सामग्री प्राप्त करता है। 

इस अध्ययन से एक और दिलचश्प बात सामने आयी है, की पृथ्वी के ध्रुवीय प्रदेश (Pole region) की तुलना में भूमध्य रेखा (Equator ) के आसपास अवकाशी सामग्री की गिरावट की उम्मीद ६०% ज्यादा है।  


0 comments: