Wednesday 20 May 2020

भारत WHO के कार्यकारी बोर्ड में शामिल हुआ 


नई दिल्ली, 19 मई: भारत 73 वें विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा तीन वर्षों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में चुने गए 10 देशों में से था। यह बोर्ड स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी रूप से योग्य 34 व्यक्तियों से बना है। इसका मुख्य कार्य; स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाने, सलाह देने और इसके कार्य को सुविधाजनक बनाना है।

अन्य नए सदस्यों में बोत्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी-बिसाऊ (Guinea-Bissau), मेडागास्कर, ओमान, कोरिया गणराज्य, रूस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

0 comments: