Friday 22 May 2020

अंटार्टिका में छाई हरियाली !

हरी बर्फ - बर्फ पर हरी शैवाल की वृद्धि 

लंदन, मई २१: कैंब्रिज विश्वविद्यालय और ब्रिटिश अंटार्टिका सर्वे के शोधकर्ताओंने अंटार्टिका की बर्फ में हरी शैवाल का पता लगाने में और नापने में ६ साल बिताये है। उन्होंने उपग्रह डेटा और जमीनी अवलोकन के आधार पर बड़े पैमाने पर नक्शा बनाया है। शोधकर्ताओ ने १.९ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में १६७९ अलग अलग खिलन की पहचान की है। उन्होंने ये भी पता लगाया कि हवा से ये शैवाल ४७९ टन कार्बन डाइऑक्साइड सोख लेती है (जो लगभग UK में 875,000 कार यात्रा में निकलने वाले कार्बन डाइऑक्साइड जितना है) 
ग्लोबल वार्मिंग के कारण अंटार्टिका में गर्मी बढ़ रही है और इस वजह से हरी शैवाल भी बढ़ रही है। 
इसके अलावा, वहां रहनेवाले पेंगुइन्स और सील का मलमूत्र शैवाल के विकास के लिए उत्कृष्ट खाद का काम करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक रूप से तापमान बढ़ने से यह "हरी बर्फ" ओर तेज़ी से फैलेगी। इस नए अध्ययन से पाया गया है के  यह हरी शैवाल अंटार्टिका के पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 

0 comments: