Tuesday 21 April 2020

स्विट्जरलैंड की प्रसिद्ध मैटरहॉर्न चोटी पर तिरंगा जगमगाया।
 
कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में स्विट्जरलैंड  ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई।


जर्मेट, 20 अप्रैल:

जहाँ सारी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है, स्विट्जरलैंड प्रेम, आशा और सहानुभूति के संदेश भेज रहा है। कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के साथ एकजुटता (एकता) व्यक्त करने के लिए रविवार को स्विस आल्प्स (Swiss Alps) की सबसे ऊंची चोटियों में से एक, माउंट मैटरहॉर्न (Mount Matterhorn) पर भारतीय तिरंगे की छवि को रोशित किया गया।  ४४७८ (4478) मीटर ऊँची चोटी पर तिरंगे की १००० (1000) मीटर से बड़ी  छवि को प्रदर्शित किया गया।  स्विटजरलैंड के  मशहूर लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफसिट्टर मार्च 2020 के अंत से माउंट मैटरहॉर्न को रोशन कर रहे  हैं। तब  से उन्होंने रात में कई अन्य राष्ट्रों के झंडे के साथ शिखर को रोशित  किया  है। पिछले कुछ दिनों में, उन्होंने और उनकी टीम ने यूके, यूएसए, जर्मनी, स्पेन और पुर्तगाल के झंडे को दर्शाया  है।

0 comments: