Thursday 23 April 2020

 महारानी एलिजाबेथ ने जीवन के ९४ वर्ष पूर्ण किये।

दिल्ली , अप्रैल 22 :
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय,  जो कि शासन करने वाली सबसे वृद्ध  रानी हैं  (जो अभी भी शासन कर रहीं  है) , मंगलवार (21 अप्रैल) को 94 वर्ष की  हो गयीं।

उनका जन्मदिन बिना किसी  दावत (लंच / डिनर) या कोई बंदूक की सलामी (जब बहुत सारी बंदूकों को एक लयबद्ध पैटर्न में चलाया जाता है) के , शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। वीडियो कॉल के जरिए रानी  ने अपने परिवार से बात की। प्रिंस चार्ल्स और डचेस कैमिला, और प्रिंस विलियम और डचेस केट ऑफ कैम्ब्रिज, दोनों ने रानी के साथ ट्विटर पर अपनी छवियों को साझा किया और उन्हें बधाई दी।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता , जो की शाही परिवार का प्रशंसक है, उसने रानी के लिए एक सुंदर कोलाज बनाया है। हम इसे आपके साथ साझा कर रहें हैं। यह चित्र krity_dwh के ट्विटर फ़ीड से है।

महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अब भी 16 देशों की रानी हैं।
वह निश्चित रूप से कोई भी निर्णय नहीं लेती है। यह सिर्फ सम्मान की बात है।
वह अब 68 साल से राज कर रही है!

0 comments: