Friday 24 April 2020

न्यू योर्क, अप्रैल २३ : २०१० से, २३ अप्रैल  संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) द्वारा अंग्रेजी भाष दिवस के रूप में मनाया जाता है।  यह दिन इसलिए चुना  गया क्यूंकि यह वह दिन है जब विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था और वह दिन जब वे इस दुनिया से विदा हुए थे। यह UN की आधिकारिक भाषाओं (official  languages) (अंग्रेजी, अरबी, चीनी, फ्रेंच, रुसी और स्पेनिश) को बढ़ावा देने के लिए एक पहल थी।  लोगों के बीच लयबद्ध संचार (harmonious communication) का अनिवार्य कारक बहुभाषितता (multilingualism) (कई भाषाओं में किसी व्यक्ति की संवाद करने की क्षमता)  को पहचानना है।  इसलिए इस दिन को लोगों के मनोरंजन के लिए और भाषा के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचारित किया गया है।  
UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation) (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) और अन्य सम्बंधित संगठन, जैसे प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेता और पुस्तकालयों द्वारा इस दिन को विश्व किताब दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल एक विश्व किताब राजधानी का भी चयन होता है,  साल भर पुस्तक और वांचन उत्सव मनाया जाता हैं।  इस साल मलेशिया के कुआला लम्पुर को अधिकृत रूप से विश्व किताब की राजधानी की मान्यता दी गयी है।  यह पुस्तक के आनंद और पढ़ने की कला को बढ़ावा देने का एक अवसर है। 

0 comments: