Thursday 30 April 2020

मिस्र के सिनाई में गुफ़ा में प्राचीन नक्काशियां मिली 

Images: Above – the location is hard to find
Below: The engraved animals. Image credit:
Ministry of Antiquities, Egypt

काइरो (मिस्र), अप्रैल २९ : पहली पहेली :
ऐसा क्या है, जो 60 फ़ीट ऊँचा है, 45 फ़ीट गहरा है, और जहाँ पहुँचना अत्यंत मुश्किल है ? मिस्र के उत्तरीय सिनाई प्रान्त की यह (picture on the top) गुफा। 
पहेली दूसरी :
सामान्यतः रॉक पेंटिंग कैसे बनती है ? आम तौर पर, उन्हें चट्टानों पर उकेरा जाता है, या बस अंकित कर के प्राकृतिक रंजक (natural pigments) से भरा जाता है।  लेकिन, मिस्र में मुश्किल से पहुंचे जाने वाली इस जगह पे, शोधकर्ताओं को उभरी हुई (embossed) नक्काशी वाली गुफाई मिली। गुफाओं में नक्काशी या तो नक्शीदार (etched) होती है, या उकेरी  (engraved) हुई। 
ये नक़्क़ाशी, इस क्षेत्र में पाई जाने वाली नक्काशियों से  एकदम अलग है।  गुफा कला (cave art) की तलाश कर रहे शोधकर्ताओं के लिए सिनाई प्रदेश किसी ख़ज़ाने जैसा है। 
गुफा की नक्काशी में ऊंट, हिरन, खच्चर, पहाड़ी बकरी, और गधे, जैसे प्राणी पाए जाते है।  इन में से कई प्राणी अब इस प्रदेश में नहीं पाए जाते।  
पुरात्वविदों (Archeologists) का मानना  है कि मनुष्य ने हज़ारों सालों तक इस गुफा को उपयोग है। 

0 comments: