Thursday 23 April 2020

मेन विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से है।
इन्होंने एक साथ ३ विश्व रिकार्ड बना कर १ ही दिन में कमाल कर दिया।
विश्वविद्यालय ने दुनिया का सबसे बड़ा ३D प्रिंटर दुनिया के सामने उजागर किया। परंतु इनका उद्घाटन करने का तरीका भी इतना अनोखा था कि क्या कहें !

विश्वविद्यालय ने इस प्रिंटर से, पहले ही दिन, पूरे २५ फुट की, २,२६८ किलो वजनी 3D प्रिंटेड नौका बनाई। ये नौका ७२ घंटे में बन कर तैयार हुई।

गिन्निस के ३ विश्व रिकार्ड १ ही दिन में अर्जित हुए:
अ)  सबसे बड़ा 3D प्रिंटर
आ) सबसे बड़ी 3D निर्मित वस्तु
इ )  सबसे बड़ी 3D निर्मित नौका

इस से पहले सबसे बड़ी 3D प्रिंटेड नौका केवल १८ किलो की एक नन्ही सी चीज थी। वह भी अमरीका से ही थी।

अब आप सोचते होंगे, कि नौका तो लकड़ी की बनती है। ये नौका किस चीज की बनी है? ये नौका प्लास्टिक पॉलीमर और लकड़ी के तंतुओं को मिला कर एक तत्व बनता है, उसकी बनी है।

विश्वविद्यालय ने एक बहुत ही रोचक विडिओ बनाया है। ७२ घंटे का सफर आप केवल ३६ सेकंड में देख सकते हैं। यहाँ:  https://youtu.be/34F71XqvOjg


0 comments: