Thursday 5 March 2020

सबसे पहले तो हम ये जान लें कि भारत में डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत पहले भी इस तरह के संक्रमण को रोक चुका है। भारत में हर वह व्यक्ति, जो संक्रमित व्यक्ति से मिल था, उसे एकाकी रखा जाता है और १४ दिन तक ऐसे सब लोगों को  निगरानी में रखा जाता है।

दूसरी बात आपको ये जानना चाहिए कि ९५% से अधिक लोग ठीक हो जाते हैं, और ८०% लोगों को तेज ज्वार भी नहीं होता। मामूली लक्षण ही देखने को मिलते हैं।

जब इतने सारे लोग स्वत: ठीक हो जाते हैं, तो हमें डरना नहीं चाहिए, है न?

अब देखते हैं, कि आज दुनिया भर में देशों ने कोरोना के लिए क्या किया:

  • इटली ने स्कूल कॉलेज आदि ४ हफ्ते के लिए बंद कर दिए हैं। 
  • संयुक्त अरब अमीरात ने भी ८ मार्च से ४ हफ्ते की छुट्टी की घोषणा की है। 
  • यदि आप CBSE बोर्ड परीक्षा लिख रहे हैं, तो आप अपने साथ मास्क और sanitiser ले जा सकते हैं। 
  • ईरान ने जुम्मे की नमाज़ पर रोक लगा दी है, और अपने सैन्य बाल को मदद के लिए तैनात कर दिया है। 
  • दक्षिण कोरिया ने भी देश में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

0 comments: