Saturday 13 February 2021

भीमबेटका रॉक शेल्टर्स में चित्रों के बीच प्रागैतिहासिक जानवर पाया गया 

Cast of Dickinsonia costata from Australia Image credit: Wikipedia


मध्यप्रदेश, भारत, फरवरी १२: प्रागैतिहासिक और मध्ययुगीन मनुष्यों द्वारा समानरूप से बनाये गए चित्रों के बीच, शोधकर्ताओं ने भारत के भोपाल के पास भीमबेटका रॉक शेल्टर में ग्रह पर सबसे पुराने जीवों में से एक का जीवाश्म पाया।  जानवर का नाम डिकिंसोनिया है और एक बड़े केले के पत्ते और एक फिंगरप्रिंट के बीच एक क्रॉस की तरह दिखता है। 

भूवैज्ञानिकों के समूह, जिसे जीवाश्म मिला, उन्होंने इसकी तस्वीरें लीं और इसका विश्लेषण करने के लिए 3-D  मॉडलिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया। चूँकि जीवाश्म गुफा चित्रों के बीच पाया गया था, इसलिए ऐसा भी हो सकता है की वह जीवाश्म नहीं हो, और हो सकता है कि यह हजारों साल पहले मनुष्यों द्वारा बनाई गई एक अन्य नक्काशी या रेखाचित्र हो।

550 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर डिकिन्सोनिया दिखाई दिये थे। इसका विकासवादी राज्य (एनीमलिया, प्लांटे, फंगी, आदि) अज्ञात है, लेकिन शोधकर्ता इसके एक जानवर होने की ओर झुक रहे हैं। डिकिंसोनिया रूस, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अब संभवतः भारत में पाया गया है।

0 comments: