Thursday 12 November 2020

 भारत में चुनाव के परिणाम 

बिहार में विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनाव

दिल्ली, नवंबर ११: इस महीने भारत के सबसे ज्यादा उल्लेखनीय चुनाव बिहार विधानसभा के थे, है न?


शायद।  पर क्या आप जानते है, भारतीय चुनाव आयोग ने इस महीने ११ राज्यों के ५९ निर्वाचन क्षेत्रों के विधानसभा उपचुनाव भी सफलतापूर्वक आयोजित किये।  (कोष्ठक चुनाव में जा रहे निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या का संकेत दें रहे है) मध्यप्रदेश (२८ निर्वाचन क्षेत्र), गुजरात (८), छत्तीसगढ़ (१), हरयाणा (१), झारखंड (२), कर्णाटक(२), मणिपुर(५), नागालैंड(२), तेलंगाना(१), ओडिशा(२) और उत्तरप्रदेश (७) . इसके अलावा बिहार में एक लोकसभा उपचुनाव भी हुआ था, जिसे जनता दल (यूनाइटेड) ने जीता। इन उपचुनाव के परिणाम आप आगे देख सकते है। पहले हम बिहार के विधानसभा चुनाव के परिणाम देखते है। 

कौन चुनाव लड़ रहा था?
बिहार में २ समूह है।  हम चुनाव के परिणाम इन दो समूह के नजरिये से समझते है। 
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ने जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयु), जो तत्कालीन मुख्यमंत्री नितीशकुमार की पार्टी है, से अपना गठबंधन बनाये रखा।  यह समूह खुद को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (एनडीए) कहता है। इस समूह की अन्य 2 पार्टियां हैं- विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)।  

दूसरा समूह खुद को महागठबंधन (द ग्रेट अलायन्स) कहता है।  इस समूह में ५ मुख्य पार्टी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जिसका नेतृत्व श्री तेजस्वी यादव ने संभाला है, इस ग्रुप की लीडर है। इस समूह की अन्य पार्टी है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या सिर्फ कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (लिबरेशन), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया और, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट। 

इसके अलावा, कुछ स्वतंत्र उम्मीदवार थे, आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा). 

आइये देखते है, किसने क्या किया :

जैसा कि आप देख सकते हैं, सत्तारूढ़ एनडीए ने आधे रास्ते को पार कर लिया। श्री नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जारी रहेंगे। 

शेष भारत के लिए उप-चुनाव परिणाम हैं:

ग्राफ चुनावों में पार्टियों द्वारा जीती गई प्रतिशत सीटों को सूचीबद्ध करता है। छत्तीसगढ़ और हरियाणा में
कांग्रेस ने एकमात्र सीटें जीतीं। गुजरात में बीजेपी ने सभी 8 सीटें जीतीं।  आगे हमने उपचुनाव की सारी सीटों और उनके परिणाम को सूचीबद्ध किया है। 

आपके लिए प्रश्न :
  1. सभी राज्यों की मिलाकर कौनसी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती है? दूसरे स्थान पर कौनसी पार्टी है ?
  2. उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीटें कौनसे राज्य में थी? कितनी?




0 comments: