Sunday 20 September 2020

भारत, 19 सितंबर: जिबूती आचार संहिता / जेद्दा संशोधन (DCOC / JA), लाल सागर( Red Sea), अदन की खाड़ी(Gulf of Aden), अफ्रीका के पूर्वी तट और हिंद महासागर रिम( Indian Ocean Rim) (IOR) में द्वीप देशों का 18 सदस्यीय समूह है जो समुद्री (नौसेना) मामलों के लिए एक साथ जुड़ा है। जापान, नॉर्वे, यूके और यूएस इस समूह के पर्यवेक्षक(Observers) हैं। भारत, अब इस प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गया है, जिससे भारत को अपने हिंद महासागर क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी ।

DCOC की स्थापना 2009 में समुद्री सुरक्षा( maritime security) बढ़ाने, समुद्री डकैती(piracy) (समुद्र में जहाजों पर हमला करने और लूटने की प्रथा) और सशस्त्र-डकैती(armed-robbery) को रोकने के लिए क्षेत्रीय समन्वय(regional co-ordination) और सहयोग में सुधार के उद्देश्य से की गई थी। यह अदन की खाड़ी और पश्चिमी भारतीय महासागर में क्षमता निर्माण (कौशल को मजबूत करने) के लिए एक रूपरेखा भी प्रदान करता है।




0 comments: